{"_id":"6428721f4e1bd24b2b03eae6","slug":"growth-center-in-lohaghat-champawat-news-c-8-1-100265-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उत्तराखंड में लोहा मनवाएगा लोहाघाट का लोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उत्तराखंड में लोहा मनवाएगा लोहाघाट का लोहा
Sat, 01 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 01 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के लोहे से बने कृषि उपकरण अब पूरे प्रदेश में खेती में मददगार होंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रशेखर जोशी
चंपावत। जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर लोहाघाट का लोहा उत्तराखंड में अपना लोहा मनवा रहा है। लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के लोहे से बने कृषि उपकरण अब पूरे प्रदेश में खेती में मददगार होंगे। प्रदेश शासन के निर्देश के बाद उत्तराखंड के कृषि निदेशक गौरीशंकर ने सभी जिलों के कृषि अधिकारियों को लोहाघाट के कृषि उपकरण खरीदने के दिए आदेश दिए हैं। इससे न केवल यहां की ग्रामीण महिलाओं को काम मिलेगा बल्कि वोकल फॉर लोकल के नारे को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
लोहाघाट का स्वयं सहायता समूह प्रगति ग्राम संगठन भी हाथों और मशीनों से लोहे के बर्तन बनवा रहा है। समूह की अध्यक्ष नारायणी देवी और अमित कुमार बताते हैं कि मजबूत तले वाले लोहे के बर्तन टिकाऊ और खूबसूरत होते हैं। यह खाने का स्वाद भी बढ़ाते हैं। प्रदेश के सात लाख बीस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खेती होती है। इन खेतों में दराती, कुदाल, खुरपी, पंजा, फावड़े चलाने के लिए इस ग्रोथ सेंटर में कई कृषि यंत्र भी बनाए जा रहे हैं।
कृषि सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कुछ समय पहले इस केंद्र का मुआयना किया था। इन कृषि उपकरणों की मजबूती को देखते हुए उन्होंने इसे खेती और किसानों के लिए मुफीद पाया। इसीलिए उन्होंने कृषि और उद्यान विभाग के निदेशक को इन कृषि उपकरणों को प्रदेश के अन्य जिलों में भी खेती के लिए खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चंपावत जिले ने खरीदे तीन लाख के कृषि उपकरण
चंपावत। कृषि निदेशालय के आदेश पर चंपावत जिले में अमल किया जा रहा है। मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी का कहना है कि चंपावत जिले में तीन लाख रुपये से कृषि उपकरण खरीदे जा रहे हैं। लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के लोहे की गुणवत्ता अच्छी है। यह लंबे समय तक उपयोग में आएंगे। यह कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी मददगार होंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी बताते हैं कि ग्रोथ सेंटर से लोहे के परंपरागत हुनर को नया मुकाम मिलने के साथ रोजगार भी बढ़ा है। संवाद
कोट
उत्तराखंड शासन के निर्देश पर कृषि निदेशालय ने उत्तराखंड के सभी जिलों के मुख्य कृषि अधिकारियों को लोहाघाट ग्रोथ सेंटर के कृषि उपकरण खरीदने के लिए आदेश दिए हैं। इस केंद्र के कृषि उपकरण बेहद मजबूत और गुणवत्तायुक्त है। - गौरीशंकर, कृषि निदेशक, उत्तराखंड।