फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government changed, no picture ..

सरकार बदली, तस्वीर नहीं..

Sun, 18 Mar 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 18 Mar 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Government changed, no picture ..
चंपावत में अधर में लटका जिला जेल का काम। - फोटो : अमर उजाला
 प्रदेश की सत्ता हरीश रावत के हाथ से छिटक कर भले ही त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथ में आ गई, लेकिन सत्ता के हस्तांतरण से प्रदेश के हालात नहीं बदले हैं। यह कहना है चंपावत और बागेश्वर जिले के लोगों का। आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों ही जिलों में बुनियादी विकास से संबंधित कार्य लटके हैं, सेहत और शिक्षा की हालत तो और भी खराब हैं। जिला मुख्यालय के जीआईसी, जीजीआईसी की व्यवस्था अतिथि शिक्षकों के सहारे है। वहीं जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के लोगों के इलाज के लिए अस्पताल में 2016 से एक अदद डॉक्टर तक नहीं है। नागरिकों का कहना है कि निर्माण ही नहीं, प्रशासनिक सुविधा दूरदराज पहुंचाने में भी सरकार एक साल के दौरान नाकाम रही है।
विज्ञापन


चंपावत के बंद पड़े कार्य
- जिला जेल भवन का निर्माण कार्य चार वर्ष से लटका है।
- हेलीपैड का काम पिछले साल अक्तूबर से बंद पड़ा है।
- मां पूर्णागिरि धाम के रज्जुमार्ग (रोपवे) का काम आगे नहीं बढ़ा।
- राजकीय पॉलीटेक्निक के भवन का काम भी पिछले साल से लटका है।
- तल्लादेश के मंच में उप तहसील बनी, लेकिन एक साल से यहां से कोई काम नहीं हुआ।
-उप तहसील में ताला लटके होने से लोग चंपावत तहसील आने को मजबूर हैं।
- पुलहिंडोला की स्वीकृत उप तहसील शुरू नहीं हो सकी है।

भाजपा सरकार विकास के दूरगामी नजरिए के साथ काम कर रही है। व्यवस्था को पटरी पर लाने में कुछ समय लगेगा। कोलीढेक झील को स्वीकृति मिल गई है, कठुवापाती में सिडकुल बनाने की कवायद चल रही है। सरकार की एकमात्र प्राथमिकता बुनियादी सुविधा दिलाने के साथ तेजी से विकास का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन सिंह फर्त्याल विधायक, लोहाघाट।

भाजपा का एक साल विकासविहीन रहा। पुराने विकास कार्यों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है, पुराने निर्माण कार्यों को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। और मंच सहित अन्य छोटी प्रशासनिक इकाई को निष्क्रिय किया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी है।
हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed