फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Goods sold at fireworks

चंपावत जिले में कम बिका आतिशबाजी का सामान

Thu, 12 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/टनकपुर Updated Thu, 12 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर हालांकि, देर रात तक आतिशबाजी हुई, मगर इस बार बम-पटाखे बीते वर्षों से कम फूंके गए। पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 प्रतिशत आतिशबाजी कम हुई। दिवाली में पिछले साल चंपावत जिले में करीब 40 लाख रुपये की आतिशबाजी हुई, जो इस बार घटकर तकरीबन 30 लाख रुपये तक आ पहुंची। इसकी वजह जागरूकता के अलावा महंगाई रही। कारोबारियों का कहना है कि बम-पटाखों की ऊंची कीमतों ने भी लोगों को कम पटाखे खरीदने को मजबूर किया।

विज्ञापन


उधर, टनकपुर में दीपावली पर आतिशबाजी के प्रति युवाओं के घटते रुझान से जहां आतिशबाजी का कारोबार मंदा रहा, वहीं बाजार में भी इस बार ज्यादा रौनक नहीं दिखाई दी। व्यापारियों के अनुसार दो वर्ष पूर्व तक करीब एक करोड़ तक पहुंचने वाला पटाखों का कारोबार इस बार सिमटकर 25 लाख रुपये के आसपास ही रहा, जो गत वर्ष की तुलना में करीब साठ प्रतिशत कम है। वहीं दूध और मावे से बनी मिठाइयों से ज्यादा ड्राईफ्रूट और दूध रहित मिठाइयों के कारोबार में बढ़ोतरी रही। शहर में इस बार आतिशबाजी की 32 दुकानें लगी, लेकिन बिक्री कम हुई है।
विज्ञापन


पटाखा विक्रेता संजय कुमार उर्फ चीनू ने बताया कि गत वर्ष पटाखों की दुकान से अच्छा मुनाफा होने पर वे इस बार डेढ़ लाख रुपये के पटाखे लाए थे, लेकिन कारोबार से मुनाफा तो दूर लागत पूंजी भी वसूल नहीं हो पाई है। मिठाई विक्रेता मोनू अग्रवाल के मुुताबिक इस बार मिठाई का कारोबार बढ़ा, लेकिन दूध रहित बेसन की सोनपपड़ी की मांग ज्यादा रही। खोखा-ठेला फड़ समिति के अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी के मुताबिक फलों का कारोबार गत वर्ष से अधिक रहा। बाजार में फलों के चालीस ठेले लगे थे। फल विक्रेता राजा के मुताबिक मंडी से करीब पांच लाख रुपये के फल आए थे, जो लगभग सभी बिक गए। फल सस्ते होने और दीपावली पर्व माह के दूसरे सप्ताह में पड़ने से कारोबार अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में नहीं होती है आतिशबाजी
टनकपुर (चंपावत)। पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के पश्चिमांचल में भी दीपावली का पर्व तो मनाया जाता है, मगर वहां आतिशबाजी नहीं होती है। भारत से आतिशबाजी का सामान नेपाल ले जाने पर प्रतिबंध होने से वहां के लोग पूजा और साज-सज्जा का सामान तो ले जाते हैं, लेकिन पटाखे नहीं खरीदते हैं। लक्ष्मी पूजा और घरों को रोशनी से सजाकर दीपावली मनाई जाती है। नेपाल के सीमांत क्षेत्र के मकान दीपावली पर रोशनी से जगमग नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed