{"_id":"5ef0a6fc8ebc3e42dd7a2a2c","slug":"good-initiative-congress-workers-distribute-corona-safety-kit22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे कोरोना सुरक्षा किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे कोरोना सुरक्षा किट
विज्ञापन
टनकपुर में पर्यावरण मित्रों को कोरोना सुरक्षा किट बांटते कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेसी, टनकपुर (चंपावत)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी की रोकथाम में लगे नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों, कार्यालय स्टाफ और बोर्ड परीक्षा केंद्रों में कोरोना से बचाव की सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने पर्यावरण मित्रों और कार्यालय स्टाफ को सैनिटाइजर, मास्क, हैंड ग्लब्स दिए। चौधरी ने कहा कोरोना महामारी के दौर में भी पर्यावरण मित्र पूरी निष्ठा से शहर को साफ और स्वच्छ बनाने में योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर शुभम सिंह, नीरज मिश्रा, राहुल कुमार, मोहन सिंह, मो. दानिश, नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, रामरतन, राकेश कुमार वाल्मीकि, कर निरीक्षक प्रियंका रैक्वाल, अनुराधा यादव, शकुन सक्सेना आदि मौजूद थे।
इधर युकां विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल ने जीआईसी बोर्ड परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों और शिक्षकों के लिए हैंड ग्लब्स, सैनिटाइजर, फेस मास्क आदि दिए हैं। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष भीम सिंह, जिला महासचिव नीरज मिश्रा, शुभम मिश्रा, कुणाल ठाकुर, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन