लोहाघाट (चंपावत)। सीओ अशोक कुमार सिंह ने पंचेश्वर कोतवाली में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। सीओ ने कोतवाली के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, मालखाने, थाने में दर्ज मामलों, शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। सीओ ने कहा कि थाने में फरियाद लेकर अपने वाले लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी में सीओ ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं जानी। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर कोतवाली में नेपाल सीमा से लगे होने से ये इलाका काफी संवेदनशील है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में संदिग्ध, अजनबी लोगों के दिखने, बिना पुलिस सत्यापन कराए गांवों में फेरी करने वाले लोगों की सूचना पुलिस को देने की बात कही। शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी, विनोद सिंह, तारादत्त, मोनू बिष्ट, अमर सिंह, लाल सिंह, भगत सिंह, नरेश चंद, केके पांडेय, दीवान राम, प्रताप चंद, युगल किशोर, सुभाष चिलकोटी आदि ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। सीओ ने कोरोना की रोकथाम, साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, यातायात नियमों के पालन, सीमांत सुरक्षा, महिला, बाल और बुजुर्ग सुरक्षा की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने थाने से संबंधित जानकारियां दी।