फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girls deprived of Kanyadhan demonstrated

कन्याधन से वंचित छात्राओं का सब्र का बांध टूटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Girls deprived of Kanyadhan demonstrated
गौरादेवी कन्याधन योजना का लाभ देने की मांग को लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करती छात्राएं। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नंदा गौरा कन्याधन योजना में भेदभाव का आरोप लगा छात्राओं ने सोमवार को यहां प्रदर्शन किया। वर्ष 2018 में इंटर पास कर चुकीं इन छात्राओं ने योजना के तहत सिर्फ पांच हजार रुपये मिलने को नाइंसाफी बताया। कहा कि वर्ष 2016 तक ये राशि 50 हजार और उनके बाद 2019 में 51 हजार रुपये हो गई। छात्राओं ने उन्हें 50 हजार रुपये न देने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में इंटर पास छात्राओं को इस योजना के तहत पांच हजार रुपये दिए गए। छात्राओं ने इसे भेदभाव बता शेष 45 हजार रुपये दिलाने की मांग की। छात्रा सपना कुंवर, विनीता बिष्ट, सुशीला, निकिता, रानी कुंवर, अनीता, सुनीता, निकिता, आशा, रानी आदि ने सोमवार को प्रदर्शन किया। मांगों को जल्द पूरा न करने पर अभिभावकों के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

दो बार बदला गया शासनादेश
चंपावत। रकम को लेकर छात्राओं में गलतफहमी की वजह शासनादेश में दो बार हुआ बदलाव है। इंटर करने वाली छात्राओं को वर्ष 2016 तक समाज कल्याण विभाग के माध्यम से गौरा देवी कन्या धन योजना के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाते थे। वर्ष 2017 में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की नंदा देवी योजना और समाज कल्याण विभाग की नंदा देवी योजना को एकीकृत कर योजना में मिलने वाले 51 हजार रुपये को सात चरणों (जन्म के समय, एक साल बाद, पांचवीं पास, हाईस्कूल, इंटर, पीजी और विवाह के समय) में देने का प्रावधान था। इस वजह से 2018 में इंटर पास छात्राओं को पांच हजार रुपये दिए जाने थे। वर्ष 2018 के बाद इस योजना में फिर बदलाव कर योजना की राशि जन्म में 10 हजार और इंटर पास होने के बाद 51 हजार रुपये देने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed