फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ghatotkach Mahotsava in Champawat

ओ हिमा जागा, कां छ तेरो जलेबी को डाबा...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ghatotkach Mahotsava in Champawat
चंपावत के घटोत्कच महोत्सव में उमड़ी दर्शकों की भीड़। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय के घटोत्कच महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। आंचल कला केंद्र हल्द्वानी और लोक दर्पण कला मंच लोहाघाट के कलाकारों ने मंगलवार रात मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। हल्द्वानी की टीम का पंजाबी फोक नृत्य कोका और लोहाघाट से भैरव राय के नेतृत्व में आई टीम की ओर से ओ हिमा जाग, कां छ तेरो जलेबी को डाब और स्टेप उप डांस अकादमी की ओर से प्रस्तुत क्रीम-पौडरा घिसनी किलै ना को दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडेय, कर्नल सुरेश अधिकारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सभासद नंदन तड़ागी, शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी, प्रकाश राय, श्याम कार्की, दीपक ओली, उमेद सिंह बिष्ट, मोहन भट्ट ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। समिति की ओर से हरगोविंद बोहरा, गोविंद सामंत, मनमोहन सिंह, राकेश बोहरा ने अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. भुवन चंद्र जोशी और नीरज जोशी ने संचालन किया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताएं हुई
चंपावत। घटोत्कच महोत्सव में बुधवार को स्कूली बच्चों की जूनियर, सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान, निबंध प्रतियोगिता हुई। आयोजन में प्रहलाद सिंह बोहरा, मनोज जोशी, ललित मोहन जोशी, नीरज बिष्ट, तनुज जोशी, स्नेहलता जोशी आदि ने सहयोग किया। महोत्सव में बृहस्पतिवार को सुलेख, फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed