चंपावत। जिला मुख्यालय के चौकी ग्राम पंचायत में आयोजित तीन दिनी घटोत्कच महोत्सव का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हो गया है। शनिवार को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मंदिर में पहुंच कर आयोजकों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। उन्होंने घटकू मंदिर के अलावा झाली माली मंदिर में अतिरिक्त कक्ष के लिए विधायक निधि से धन देने का एलान किया।
इस मौके पर बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति अध्यक्ष मन मोहन बोहरा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण महोत्सव में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन स्थगित रखा गया था। परंपरा निर्वहन के लिए धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। उन्होंने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सरिता बोहरा, पूर्व सदस्य गोविंद सामंत, लक्ष्मण सिंह, डॉ.बीसी जोशी, नीरज जोशी, पूरन सिंह, कैलाश सिंह, इंदुवर जोशी, राजेश बोहरा, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।