फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gaushala fire, four cattle burnt alive

गोशाला में आग, चार मवेशी जिंदा जले

Thu, 13 Apr 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 13 Apr 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Gaushala fire, four cattle burnt alive
बिंगराकोट गांव में आग लगने से राख के ढेर में तब्दील गौशाला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पाटी ब्लॉक के बिगराकोट गांव में एक गोशाला में एकाएक आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोशाला में बंधी तीन बकरियां और एक बछिया की मौत हो गई। जबकि एक किशोरी के साहस के चलते आठ मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।
बुधवार रात करीब 10.15 बजे जशोधर जोशी पुत्र हरिकृष्ण जोशी की गोशाला में एकाएक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस कारण गोशाला में बंधी तीन बकरियां और एक बछिया जल गई। जानवरों के रंभाने की आवाजें सुनकर जशोधर की14 वर्षीय पोती चंपा गोशाला में गई। उसने साहस का परिचय देते हुए गौशाला में बंधी दो भैंस, दो बैल, दो गाय दो बछड़ों को खोल कर बाहर निकाल दिया। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन

इसमें तीन बकरियां और एक छोटी बछिया की जलकर मौत हो गई। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जशोधर बीपीएल परिवार से हैं। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र माहरा ने मौका मुआयना कर क्षति का जायजा लिया है। ग्राम प्रधान पन राम, राजेेंद्र प्रसाद, प्रकाश शर्मा, नवीन चंद्र, महेश चंद्र, मदन बोहरा, खिलानंद ने आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed