{"_id":"5b1c0ca64f1c1b614d8b5869","slug":"gaurav-bhatt-of-lt-bhingraad-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट बने भिंगराड़ा क्षेत्र के गौरव भट्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट बने भिंगराड़ा क्षेत्र के गौरव भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
गौरव भट्ट देहरादून में पासिंग आउट परेड के बाद अपने माता-पिता के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधिया घाटी क्षेत्र के छोटे से गांव के गौरव भट्ट लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शुक्रवार को हुई पासिंग परेड में उन्हें यह तमगा मिला। गौरव की इस उपलब्धि से माता-पिता और क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
सितारगंज चीनी मिल में कार्यरत मनोरथ भट्ट व कलावती देवी के बेटे गौरव ने भिंगराड़ा का नाम रोशन किया है। सितारगंज से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनका दाखिला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ। इंटर करने के बाद वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के लिए चयनित हुए।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, पीएलवी उमेश भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, रमेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा, नवीन भंडारी सहित तमाम ग्रामीणों ने जश्र मनाया। बता दें कि इसी इलाके से करीब चार दशक पूर्व एक आईएएस अफसर भी हुए। तुलाराम भट्ट श्रमायुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन