फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gaura-mahash fest

गौरा-महेश पर्व की धूम

Mon, 28 Aug 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 28 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Gaura-mahash fest
चंपावत में गौरा महेश की प्रतिमा को स्थापित करने को ले जाती महिला श्रद्घालु। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों गौरा-महेश पर्व की धूम मची है। छतार, मादली सहित विभिन्न स्थानों में महिलाएं उपवास रखकर गौरा महेश की पूजा अर्चना कर रही हैं। 

अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर में जिलों में हर साल भादो महीने की सप्तमी और अष्टमी को सातों-आठों पर्व को महिलाओं द्वारा बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस पर्व में गांव घरों में उत्सव का माहौल रहता है। यह पर्व गौरा-महेश के विवाह के पश्चात पहली बार गौरा के अपने मायका आने की खुशी में मनाया जाता है। महिलाओं की ओर से गौरा महेश के चित्रों की साज सज्जा के साथ बाद उनकी शादी कराई जाती है। उनके सिरों पर मुकुट भी रखा जाता है। पूजा वाले स्थल पर रखा जाता है। फिर सभी महिलाएं हर्षोल्लास के साथ गौरा महेश के गीत गाती हैं।
विज्ञापन


आठों के दिन गौरा-महेश को विदा कर दिया जाता है। गौरा-महेश की विदाई के समय महिलाओं की आंखें भी नम होती हैं। उन्हें महिलाओं द्वारा अपनी बेटी और जमाई माना जाता है। गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदाई दी जाती है। अगले वर्ष आने की आस लगाई जाती है। मान्यता है कि सातों-आठों का व्रत रखने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। दांपत्य जीवन सुखी होता है। वहां जानकी बिष्ट के आवास में विभा पांडेय, दीपा पांडेय, आशा खर्कवाल, नीमा, शांति पटवा, जया पांडेय, कविता वर्मा, ममता, पुष्पा गड़कोटी आदि महिलाओं ने सोमवार को गौरा-महेश की मूर्ति का निर्माण किया। इसका विसर्जन बुधवार को किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed