{"_id":"229f87796ac552aeaba9a43297de1e95","slug":"gas-warehouse-to-be-built-on-the-disputed-land-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि पर बनाया जाए गैस गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित भूमि पर बनाया जाए गैस गोदाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
भजनपुर स्थित खेत संख्या 129 की विवादित भूमि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी ने एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल से उक्त भूमि पर गैस गोदाम बनाने की मांग की है। भजनपुर ग्रामसभा के अंतर्गत खेत संख्या 129 की .6290 हेक्टेयर भूमि खासी विवादित होती जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि एसडीएम के निर्देश पर 26 फरवरी को उक्त भूमि का संयुक्त सर्वे किया गया था। वन विभाग ने उक्त भूमि पर अपना हक होने से मना कर दिया था। ज्वाइंट सर्वे में खेत संख्या 129 भूमि राजस्व की निकली, जबकि हाईकोर्ट का फैसला अपने पक्ष में होने की बात कहकर रेलवे उस भूमि पर अपना स्वामित्व बता रहा है। इधर दो दिन पहले पूर्व सैनिकों और भजनपुर के ग्रामीणों ने उक्त भूमि पर सरकारी निर्माण कराने की मांग की है, जबकि रविवार को जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ने उक्त भूमि पर गैस गोदाम बनाने की एसडीएम से वार्ता की।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि जरूरी विभागीय कार्यों में व्यस्तता के कारण अभी ज्वाइंट सर्वे रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया जा सका। रेलवे का पक्ष सुनने, न्यायालय के फैसले को देखने के बाद सभी बातों की जांच पड़ताल और गहन अध्ययन के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन