फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gas shortage continues in Champawat district

Champawat News: चंपावत जिले में गैस की किल्लत बरकरार

Wed, 18 Mar 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 18 Mar 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Gas shortage continues in Champawat district
गैस एजेंसी में सि​लिंडरों के लिए पहुंचे लोग। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर गैस किल्लत बनी हुई है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर के सब काम काज छोड़कर लोग सुबह से गैस गोदाम में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय में गैस का वाहन नहीं पहुंच सका। जिससे उपभोक्ताओं को बिना गैस के ही निराश लौटना पड़ा। हालांकि गैस गोदाम की ओर से मंगलवार को आए स्टॉक से नगर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर सप्लाई मिलने से कुछ उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली। बीते एक सप्ताह से गैस की कमी होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों का काम काज छोड़कर सुबह से ही गैस गोदाम में लाइन लगाने को मजबूर हैं। दिनभर लाइन में लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक दयाल सिंह रावत ने कि बुधवार को गैस का वाहन नहीं आया है। जिस कारण गैस का वितरण नहीं हो सका है। बताया कि कुछ स्थानों पर डोर टू डोर के माध्यम से गैस का वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि मंगलवार को जिले भर में 1942 सिलिंडरों की बांटी गई। जिसमें से चंपावत में 474 सिलिंडर, लोहाघाट में 645, देवीधुरा में 87, टनकपुर में 673 और रीठा साहिब में 63 सिलिंडरों को वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है। बुधवार को पेट्रोल पंपों में आपूर्ति सुचारू रही। बताया कि समस्त पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed