फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   fruits distributed among the patients on deendayal jayanti

दीनदयाल जयंती पर मरीजों को फल बांटे

Mon, 25 Sep 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 25 Sep 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
fruits distributed among the patients on deendayal jayanti
टनकपुर में पं.दिनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घालंजली देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
टनकपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर शहर के अस्पतालों में मरीजों को फल भी बांटे। नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रजापति की अगुवाई में हुए कार्यक्रम में रोहताश अग्रवाल, दीपक पाठक, सुभाष बगौली, निगम गुप्ता, मुकेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मीकि, विद्या जुकरिया, नारायण गैड़ा, सुकुमार राय, विजय गिरी आदि थे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने भी पं. उपाध्याय को पुष्प अर्पित किए। 
विज्ञापन


विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता  
विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वदेशी सप्ताह के तहत स्वदेशी जागरण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। पं. दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के नुकसान बताए।
विज्ञापन


छात्र रोहित भट्ट, अक्ष सिंह, वीरेंद्र, अमित, छात्रा शैलजा पंत, ज्योत्सना कलौनी, दीक्षा पुनेठा ने अपने विचारों से विदेशों से कच्चे तेल के आयात को कम करने के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडेय ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विदेशी वस्तुओं का प्रयोग न करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत, अध्यक्ष देवी दत्त जोशी, आचार्य पूरन बोहरा, सुरेश जोशी, आरती प्रसाद लोहनी, किरन बिष्ट, प्रभा पांडेय, सुशीला उप्रेती आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिन मनाया
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्ती में फल बांटे। वहां मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत, शंकर लाल वर्मा, पुष्पा जोशी, हेमा जोशी, संजय जोशी, उम्मेद सिंह नेगी, देवेंद्र गुरुंग, सोनू गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed