फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fourlane For Nepal Dryport

जल्द बनेगी नेपाल ड्रायपोर्ट तक फोरलेन सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fourlane For Nepal Dryport
Fourlane For Nepal Dryport
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के चांदनी में बनने वाले सूखा बंदरगाह (ड्राइपोर्ट) को बनबसा हाईवे से जोड़ने के लिए एनएचएआई ने जमीन अधिग्रहण के लिए पिलर लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

एनएचएआई की अभियंता और उपप्रबंधक मीनू ने बताया कि जगबूड़ा पुल के पास करीब 350 मीटर और बीच में 50 मीटर तक पिलर लगाए जाने हैं। इसके बाद ग्रामीणों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजा सर्किल रेट के मुताबिक दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जगबूड़ा पुल के पास से बनने वाली सड़क के लिए 60 मीटर चौड़ी और करीब चार किमी (3.86 किमी) भारत नेपाल सीमा तक भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपुरा के ग्रामीण जगत सिंह मिताड़ी, गोपाल सिंह मिताड़ी, डूंगर सिंह, जवाहर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, आनंद सिंह जेठी, विक्रम सिंह आदि ने बताया कि उनकी भूमि समेत दो कच्चे, एक पक्का भवन भी अधिग्रहण की जद में आ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और एनएचएआई के किसी भी अधिकारी ने मुआवजे के लिए उनसे संपर्क नहीं किया है।
सूखा बंदरगाह भी बनेगा, चांदनी में बनेगी चौकी
बनबसा (चंपावत)। वर्ष 2016 में नेपाल में चले मधेशी आंदोलन के दौरान हुए नाकाबंदी से विदेशों से नेपाल के लिए भारतीय समुद्र मार्ग तक आने वाला सामान नेपाल नहीं पहुंच पा रहा था।
बनबसा से लगे नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में मधेशियों का असर न होने से बनबसा सीमा से नेपाल को आवागमन और सामान की खेप पहुंच रही थी। तब नेपाल सरकार ने बनबसा सीमा के गांव चांदनी में सूखा बंदरगाह बनाने की योजना बनाई।

भारतीय बंदरगाह में नेपाल का पहुंचने वाला सामान बनबसा के रास्ते चांदनी सूखा बंदरगाह से नेपाल को भेजा जाएगा। नेपाल ने अपने यहां पुल का निर्माण कर लिया है। जल्द ही सूखा बंदरगाह भी बनने वाला है। नेपाल के चांदनी से लगे भारतीय क्षेत्र में भारतीय संयुक्त जांच चौकी बननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed