{"_id":"66828f5e85bfcfab0e096b5a","slug":"five-injured-in-collision-between-car-and-dumper-in-champawat-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चंपावत में कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे; पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चंपावत में कार और डंपर की जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे; पांच घायल
Mon, 01 Jul 2024 04:45 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:45 PM IST
सार
चंपावत में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्त्याल गार्डन के समीप दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए जबकि कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्त्याल गार्डन के समीप दो वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए जबकि कार में सवार अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यालय में फर्त्याल गार्डन के पास चल्थी की तरफ से आ रहा डंपर वाहन यूके 04 सीसी 0317 और पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही कार यूके 04यू 5859 की फर्त्याल गार्डन के पास टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार खुशाल सिंह (60) पुत्र चंचल कन्याल निवासी खटीमा, दीपा कन्याल (70) पत्नी पुष्कर कन्याल निवासी हल्द्वानी गंभीर घायल हो गए। चालक गजेंद्र सिंह (45) पुत्र पुष्कर सिंह कन्याल निवासी हल्द्वानी, पूजा कन्याल (32) पत्नी गजेंद्र कन्याल निवासी हल्द्वानी, लीला कन्याल (57) पत्नी खुशाल कन्याल निवासी खटीमा को मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए चंपावत अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Leopard Attack: एक मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, खेत में घास लेने पहुंची थी खीमा; फिर ऐसे बची जान
विज्ञापन
अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ धनंजय पाठक ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद खुशाल और दीपा को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी ने पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी है।