{"_id":"62e17bee43fc0620614eb7c4","slug":"four-rural-roads-of-champawat-district-closed-champawat-news-hld4704888185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद
विज्ञापन
चंपावत की ग्रामीण सड़क को खोलती मशीन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से में बुधवार को दिनभर कई बार हल्की बारिश हुई। इस कारण मलबा आने से जिले की चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं। आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। अलबत्ता टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच खुली रही। वहीं मैदानी क्षेत्र बनबसा में हुई भारी बारिश से कुछ जगह जलभराव से लोगों को दिक्कत हुई।
स्कूली बच्चों को पीठ पर लाना मजबूरी
पाटी (चंपावत)। पाटी की सेरा नदी बरसात में मुसीबत बन रही है। इस उफनाई नदी पर ग्रामीणों के अलावा सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बुधवार को भी उफनाई नदी में कई छोटे बच्चों को पीठ पर लाना पड़ा। पाटी में सेरा नदी पर पिछले साल अक्तूबर की अतिवृष्टि ने नौ मीटर लंबा पैदल पुल ध्वस्त कर दिया।
चंपावत जिले की बंद ग्रामीण सड़कें
डूंगराबोरा-चकसीलकोट, धूनाघाट-बिरगुल-खरही, साल-कुलियालगांव और चल्थी-नौलापानी सड़क।
चंपावत जिले का बारिश का आंकड़ा
चंपावत: 5 मिलीमीटर
पाटी: 0.50 मिलीमीटर
बनबसा: 124 मिलीमीटर