फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four roads of Lohaghat assembly got approval

Champawat News: लोहाघाट विधानसभा की चार सड़कों को मिली स्वीकृति

Wed, 20 Dec 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 Dec 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Four roads of Lohaghat assembly got approval
लोहाघाट (चंपावत)। विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में 12.50 किलोमीटर लंबी चार सड़कों की मंजूरी मिली है। बुधवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने शासन स्तर पर मजबूत पहल की थी। इसके तहत चार और सड़कों की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने के साथ टोकन मनी जारी हो गई है। उन्होंने बताया कि पाटी के सीटीएस मोटर मार्ग से ऐड़ी मंदिर चिलनियां तक पांच किलोमीटर, कुमवाकोड़ा से कोटेश्वर घाट तक 4.50 किलोमीटर, लोहाघाट के खूना बोरा से नई बलांई तक अवशेष मार्ग निर्माण कार्य दो किलोमीटर, बाराकोट के तड़ीगांव से नौमाना गांव तक एक किलोमीटर शामिल हैं। विधायक अधिकारी ने बताया कि सभी सड़कों का नवनिर्माण होना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed