फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four people of Champawat district also got a place in the Congress team.

कांग्रेस टीम में चंपावत जिले के चार लोगों को भी जगह मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Four people of Champawat district also got a place in the Congress team.
चंपावत में मिष्ठान वितरित करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने जंबो टीम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस टीम में चंपावत जिले के भी चार कार्यकर्ताओं को जगह मिली है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव हेमेश खर्कवाल को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष हरीश रावत हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जल संस्थान में सहायक अभियंता पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे लोहाघाट के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत वर्मा को चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी हैं। वहीं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सूरज प्रहरी को भी चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा बनबसा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश चंद को प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन

हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति की कमान मिलने पर खुशी
चंपावत। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव अभियान समिति की कमान देने और गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। चंपावत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव कमेटी का अध्यक्ष और गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने के साथ पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी, जगदीश पांडेय, सुधीर शाह, श्याम कार्की, विनोद बडेला, मदन पांडेय, विमल पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में भी उत्तराखंड कांग्रेस की कमान गणेश गोदियाल और चुनाव प्रबंधन की कमान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, केशव दास मुरारी, देवेंद्र सिंह, खालिद अंजुम, भैरव जोशी, गोपाल बिष्ट, सुभाष चंद आदि थे। (संवाद)

प्रशांत के कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य बनने पर खुशी
लोहाघाट (चंपावत)। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व युवा कांग्रेस नेता प्रशांत वर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति का सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशांत को दायित्व दिए जाने से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रशांत ने उन्हें दायित्व दिए जाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी बेनुगोपाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि का आभार जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed