फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four new branches of Pithoragarh District Cooperative Bank are in existence soon

पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की चार नई शाखाएं जल्द अस्तित्व में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four new branches of Pithoragarh District Cooperative Bank are in existence soon
चंपावत। कोरोना काल के बाद बैंक सेक्टर से अच्छी खबर है। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक अपनी बैंक शाखाओं का विस्तार करेगा। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में चार नई बैंक शाखाओं की स्वीकृति मिल चुकी है। इसी वित्त वर्ष में ये चारों शाखाएं काम करने लगेंगी।
विज्ञापन

सितंबर 1997 में जिला बने चंपावत का अपना सहकारी बैंक नहीं है। इस जिले की शाखाओं का संचालन भी पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के तहत होता है। चंपावत में आठ और पिथौरागढ़ में 19 शाखाएं हैं, लेकिन अब इन शाखाओं में इजाफा होना है। चंपावत में एक और पिथौरागढ़ में तीन नई शाखाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। इन सभी शाखाओं को 2020-21 के वित्त वर्ष में ही खोला जाएगा। इसी के साथ पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में शाखाओं की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी। बैंक की अकेले चंपावत जिले की आठ शाखाओं के पास ही इस वक्त करीब 210 करोड़ रुपये की जमा पूंजी है, जबकि 530 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा पूंजी पिथौरागढ़ जिले की बैंक शाखाओं की है।
विज्ञापन

खोले जाएंगे ये चार बैंक :
लोहाघाट महिला शाखा, चंडाक, खिरमांडे, जाखनी।
चंपावत जिले के इन तीन बैंक शाखाओं का भेजा गया है प्रस्ताव :
सूखीढांग, भिंगराड़ा, इंद्रपुरी।
कोट
लोगों की सुविधाओं और बैंक के कारोबार को बढ़ाने के लिए नई शाखाएं खोली जा रही हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष में चार नई शाखाएं काम करना शुरू कर देंगी। चंपावत जिले की तीन नई शाखाओं को प्रस्तावित किया गया है। इससे दूरदराज तक बैंक अपनी सुविधाएं दे सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनोज सामंत, अध्यक्ष, पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed