फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four employees inculding a doctor tested positive for covid-19

नेपाल सीमा पर तैनात डॉक्टर, एनएचएम कर्मी व दो पुलिस कर्मी पॉजिटिव

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Four employees inculding a doctor tested positive for covid-19
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत/टनकपुर। एक सप्ताह बाद चंपावत जिले से चार और कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी चार लोग पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हैं। इनमें एक डॉक्टर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में तैनात एक अधिकारी, एक दरोगा और एक पुलिस कर्मी है। ये सभी रविवार शाम तक नेपाल सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे। रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को टनकपुर में आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि अब चंपावत जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 12 हो गई है, जबकि 496 लोगों के सैंपल में से 155 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन
टनकपुर के सीएमएस डॉ. एचएस हयांकि ने बताया कि संक्रमित चारों लोग दो दिन पूर्व टनकपुर-बनबसा से लगी नेपाल सीमा में तैनात थे, जबकि उससे पूर्व तक ये लोग ऊधमसिंह नगर जिले से लगे जगबुड़ा पुल में थे। डॉक्टर व एनएचएम अधिकारी इस रूट से आवाजाही करने वाले सैकड़ों लोग की स्क्रीनिंग कर चुके हैं। 26 मई को स्वास्थ्य विभाग व पुलिस के 61 लोगों के सैंपल हल्द्वानी भेजे गए थे, जिसमें से 57 की दो दिन पूर्व रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। रविवार को पॉजिटिव आने के तुरंत बाद इन चारों को टनकपुर के ट्रामा सेंटर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमएस का कहना है कि बड़ी संख्या में एसएसबी, पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी इन संक्रमितों के संपर्क में रहे हो सकते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
--::: चंपावत जिले में कोरोना पॉजिटिव आने का क्रम: 23मई : टनकपुर से 4 और बनबसा से 3 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। 24 मई: डैंसली से 1 व्यक्ति पॉजिटिव आया। 31 मई: टनकपुर-बनबसा से 1 डॉक्टर, 1 एनएचएम अधिकारी और 2 पुलिस कर्मी पॉजिटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed