{"_id":"6310fffdf196c43c2d4bfe83","slug":"four-day-jhumadhuri-festival-started-with-kalash-yatra-champawat-news-hld4743249179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा के साथ चार दिनी झूमाधुरी महोत्सव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा के साथ चार दिनी झूमाधुरी महोत्सव का हुआ आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन पाटनी, राइकोट महर, राइकोट कुंवर गांवों का प्रसिद्ध झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। चार सितंबर को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती और मां महाकाली की निकलने वाली शोभा यात्राएं होंगी। उद्घाटन के अवसर पर महिलाओं ने प्राथमिक विद्यालय से महोत्सव स्थल तक आंचलिक परिधान में आकर्षक कलश यात्रा निकाली। इसमें पाटन पाटनी, राईकोट महर, राईकोट कुंवर की महिलाएं शामिल हुई।
बृहस्पतिवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने विधिवत महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। ग्राम प्रधान जानकी बोहरा की अध्यक्षता और शशांक पांडेय, जगदीश पाटनी, गिरीश कुंवर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने विधायक समेत सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान यहां विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा बाहर से आने वाली टीमों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर बाबा आदित्य दास, पूर्व प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, प्रकाश बोहरा, गंगा पाटनी, कमल कुलेठा, पूरन राम, मदन विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, प्रमोद पाटनी, रजत पांडेय, महेंद्र कुंवर, राहुल सिंह, हरीश महर आदि मौजूद रहे।