फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Found appointment letters

मायूस हुए अभ्यर्थी, नहीं मिले नियुक्ति पत्र

Fri, 21 Aug 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 21 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र की आस में दिनभर इंतजार करने के बाद शुक्रवार को विजिटिंग शिक्षकों को मायूस होना पड़ा। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से रात करीब 8 बजे तक 75 से 90 किमी दूर टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के अभ्यर्थी परेशान रहे। शिक्षा अधिकारियों से कई बार बात करने के बाद उन्हें बस आश्वासन मिलता रहा, लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन


चंपावत ब्लाक के लिए 82 प्रवक्ताओं में से 56 तथा एलटी के 104 पदों में से 61 को 19 अगस्त को हुई काउंसलिंग के बाद चयनित किया गया। शेष पद फिलहाल रिक्त हैं। नियुक्ति पत्र शुक्रवार मध्यान्ह 12 बजे से दिए जाने थे। इसके लिए दूरदराज के काफी अभ्यर्थी खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में जमे रहे, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिल सका। दीपक राम, किरन आर्या, मीना, शोभा, ओमप्रकाश, दीपा भट्ट, गीता भट्ट, किशन, देवेंद्र, शोभा, जीवन सहित बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थियों ने कहा कि निर्धारित तिथि के बावजूद विभाग ने उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया। खंड शिक्षा अधिकारी एचएस मियान ने बताया कि जिला समिति से अनुमोदन नहीं होने की वजह से शुक्रवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जा सके हैं। ये नियुक्ति पत्र कब जारी होंगे, पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थी शनिवार को नियुक्ति पत्र के लिए खंड शिक्षा कार्यालय में न आएं।
विज्ञापन


कुछ प्रकरणों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। ब्लाक समिति के अध्यक्ष एसडीएम को मामले की जांच के लिए कहा गया है। साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी के जिले से बाहर होने से नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जा सके हैं। -दीपेंद्र कुमार चौधरी, जिलाधिकारी, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed