{"_id":"64778782309d7622e1094144","slug":"forest-fire-in-barakot-champawat-news-c-8-1-155974-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वन पंचायत तड़ाग के निगालीगाड़ के जंगल धधके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वन पंचायत तड़ाग के निगालीगाड़ के जंगल धधके
Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 May 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
विकासखंड बाराकोट के वन पंचायत तड़ाग के निगालीगाड़ के जंगलों में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गई।
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते जंगलों में आग घटनाएं फिर से शुरू हो गई हैं। विकासखंड बाराकोट के वन पंचायत तड़ाग के निगालीगाड़ के जंगलों में मंगलवार देर शाम भीषण आग लग गई। आग से करीब एक हेक्टेयर वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के झोंकों के साथ आग ने छोटे-बड़े पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों की ओर से आग बुझाने के भरसक प्रयास किए गए लेकिन भीषण आग के सामने उनके प्रयास विफल रहे। देर रात तक जंगलों में आग धधकती रही। इधर काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर केेके जोशी का कहना है कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों को आग बुझाने के लिए भेज दिया था। आग को काबू कर लिया गया है।
इधर विकासखंड के बिशुंग के चमोला कलचौड़ा में बुधवार दोपहर अचानक चमौला कलचौड़ा निवासी रेखा देवी और सुंदरी देवी घास के लुट्टे में आग लग गई। तेज हवा के साथ आग ने दूसरे लुट्टे को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घास के लुट्टों को बचा लिया गया। घास स्वामी ने बताया कि आग लगने से उनकी करीब 10 हजार रुपये की घास जलकर राख हो गई। दमकल टीम में राजेंद्र नाथ, राजेश खर्कवाल, चंचल सिंह, गौरव कुमार शामिल थे।