फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Indo-Nepal dispute: Forest department team not patrolling in forest Area

भारत-नेपाल विवाद: सीमा से सटे जंगलों में गश्त नहीं कर रही वन विभाग की टीम, उड़ाई गई अफवाह

Sun, 30 Aug 2020 12:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Indo-Nepal dispute: Forest department team not patrolling in forest Area
- फोटो : फाइल फोटो

भारत-नेपाल सीमा सील होने से वन विभाग की टीम शारदा पार नेपाल सीमा से सटे जंगल में गश्त नहीं कर पा रही है। भारतीय वनाधिकारियों ने नेपाल पुलिस की ओर से भारतीय वन कर्मियों को गश्त से रोकने की खबर को अफवाह बताया। 

विज्ञापन


शारदा रेंज के रेंजर महेश सिंह बिष्ट का कहना है कोरोना संकट के कारण भारत-नेपाल सीमा पांच माह से पूरी तरह सील है। ऐसे में हल्द्वानी वन प्रभाग की शारदा रेंज की टीम शारदा नदी पार नेपाल से सटी सीमा के जंगल की सुरक्षा के लिए गश्त पर नहीं जा पा रही है।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि वन कर्मियों को नेपाल पुलिस द्वारा गश्त पर जाने से रोकने की खबर पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रशासन, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों ने मामले की पड़ताल की तो सूचना गलत निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल पुलिस ने भी खबर को गलत बताया 
भारतीय वन कर्मियों को गश्त करने से रोके जाने की खबर को नेपाल पुलिस के अधिकारियों ने भी गलत बताया है। ब्रह्मदेव (नेपाल) के थाना इंचार्ज जनकराज जोशी का कहना है कि शारदा के इस पार अपने वन क्षेत्र में भारतीय वन  विभाग की टीम कुछ समय पूर्व तक बेरोकटोक गश्त पर आ रही थी, लेकिन इन दिनों कम आ रही है। नेपाल पुलिस ने उन्हें कभी गश्त पर आने से नहीं रोका। नेपाल जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधिकारी जीवन गुरूंग ने भी खबर को अफवाह बताया है। 

नेपाल सीमा से लगे वन क्षेत्र में गश्त के लिए मांगी स्वचालित बोट

नेपाल के साथ विवाद के चलते वन कर्मी नेपाल के रास्ते से गश्त में नहीं जा रहे हैं। अभी गश्त नदी को ट्यूब और नाव से पार कर की जा रही है। डीएफओ हल्द्वानी ने गश्त के लिए शासन से स्वचालित बोट मांगी है। 

 वन विभाग का 50 से 60 हेक्टेयर में शारदा टापू फर्स्ट बीट का वन क्षेत्र फैला हुआ है। इस क्षेत्र में जाने और गश्त करने के लिए वन विभाग नेपाल सीमा से होकर जाता था। इस बीट में जाने का दूसरा रास्ता नदी को से है।

22 जुलाई को टनकपुर के पास स्थित ब्रह्मदेव में इंडो-नेपाल बॉर्डर के नोमैंस लैंड को लेकर विवाद सामने आया था। उसके बाद वन कर्मियों ने नेपाल सीमा से जाकर गश्त करना बंद कर दिया है। अब गश्त के लिए नाव और ट्यूब का साहरा लिया जा रहा है।

डीएफओ हल्द्वानी कुंदन कुमार ने शासन को पत्र लिखा है। पत्र में हवाला दिया गया है कि नेपाल सीमा से गश्त करने में दिक्कत आ रही हैं। ट्यूब और नाव से गश्त करने के दौरान वन कर्मियों का जान का खतरा बना हुआ है लिहाजा वन कर्मियों को गश्त के लिए स्वचालित बोट दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed