फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Department reviews again

वन विभाग ने फिर किया मुआयना

Fri, 12 Oct 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 12 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Forest Department reviews again
पेड़ों की गिनती करती वन और राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
चमरौली गांव में सड़क बनाने के लिए काटे गए बांज के पेड़ों का राजस्व, वन विभाग और वन पंचायत ने शुक्रवार को फिर से संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान काटे गए 120 पेड़ों के खूंट मिले, जबकि दो पुराने खूंट भी पाए गए। टीम ने काटे गए पेड़ों की नापजोख भी पूरी की। ग्रामीणों ने सील गांव के एक व्यक्ति पर उनसे सड़क बनाने के लिए निरापत्ति मांगने की बात कही। साथ ही उसी व्यक्ति पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि संयुक्त निरीक्षण में मौके में 120 नए और दो पुराने काटे गए पेड़ों की खूंट मिली। काटे गए 20 पेड़ 0-10 सेंटीमीटर व्यास, 66 पेड़ 10-20 सेंटीमीटर, 32 पेड़  20-30 सेंटीमीटर और दो पेड़ 30-40 सेंटीमीटर व्यास के थे। 20 पेड़ों को काटने के लिए उसमें लाल रंग का निशान लगाया गया है। रेंजर का कहना है कि संयुक्त निरीक्षण की रिपोर्ट तहसीलदार और एसडीएम को भेज दी गई है। टीम में वन दरोगा उत्तम नाथ, वन बीट अधिकारी कुंवर सिंह, नाथ सिंह, राजेंद्र जोशी, राजस्व निरीक्षक खुशाल सिंह धौनी, सुनील सिंह और गोविंद बल्लभ शामिल थे। इधर, एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि संयुक्त जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


निरापत्ति मांगने वाले व्यक्ति पर ग्रामीणों ने जताया शक  
संयुक्त निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और टीम के बीच हुई बैठक में वन पंचायत के सरपंच अर्जुन सिंह ने सील गांव के एक व्यक्ति पर अवैध रूप से सड़क बनाने और पेड़ काटने का आरोप लगाया। मौलानी, चामी, होते हुए चमरौली वन पंचायत से सील गांव के लिए सड़क बनाने के लिए सील के एक व्यक्ति ने रोड कटिंग की निरापत्ति मांगी थी। लोगों ने उस व्यक्ति पर पेड़ कटवाने का शक जताया। इस मौके पर उमेद सिंह, मोहन चंद्र, बलवंत सिंह, भवानी दत्त, लाल सिंह, रतन सिंह, सुरेश सिंह, गोपाल सिंह, दीपक सिंह, राम सिंह, खीम सिंह, जमन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed