फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest department is getting desperate, can't find tiger

वन विभाग हो रहा हताश, नहीं हो पा रही बाघ की तलाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Forest department is getting desperate, can't find tiger
चंपावत। ढकना बडोला में नौ दिन पूर्व हमला कर महिला को मौत के घाट उतारने वाला बाघ अब तक पकड़ में नहीं आ पाया है। बाघ की तलाश में विभिन्न रेंजों के वन कर्मियों की टीमें लगातार जंगल में गश्त कर रही हैं। वन विभाग की ओर से नौ स्थानों में लगाए गए ट्रैप कैमरों की स्थिति में बदलाव किया गया है। रेंजर हेम चंद्र गहतोड़ी ने बताया कि पहले दिन कैमरे में कैद हुए बाघ की तलाश जारी है। विभाग की ओर से घटना स्थल के आसपास बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है लेकिन अब तक बाघ पिंजरे के आसपास तक नहीं फटका है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हीरा देवी, सरपंच ईश्वरी देवी, विजय भंडारी, विनोद चौधरी आदि ने बताया कि बाघ की दहशत के कारण महिलाओं का चारापत्ती और जलौनी लकड़ी को लाने के लिए जंगल जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। इधर मंगलवार को वन विभाग की टीम ने ढकना बडोला से लगे धामीसौन, च्यूराखर्क आदि क्षेत्रों के जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed