{"_id":"5bc8ee4eb27f6da179a210613da1265e","slug":"for-gas-cylinders-resembled-chaos-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों के लिए मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडरों के लिए मची अफरातफरी
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 04 Jul 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
नगर में गैस का ट्रक आते ही सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक लाइन में लगने के बाद भी करीब 70 लोगों को गैस नहीं मिल पाई। नागरिकों ने सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाने की आईओसी और प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
चंपावत गैस वितरण केंद्र में दो जून से लगातार शनिवार को तीसरे दिन एक-एक ट्रक सिलेंडरों की आपूर्ति हुई, लेकिन इसके बावजूद काफी लोगों को मायूस लौटना पड़ा। गैस वितरण केंद्र के प्रभारी एसके वर्मा का कहना है कि दो जून को 800 सिलेंडरों का बैकलॉग था। जो अब कम होकर 450 रह गया है। अलबत्ता आज भी 70 लोग सिलेंडर के बगैर लौटे। चंपावत में करीब 13 हजार उपभोक्ता हैं, जबकि हर माह की रिफलिंग करीब 5 हजार है, लेकिन सिलेंडरों की कम आपूर्ति मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन