फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Following fierce BDC members leading the celebrated

भड़के बीडीसी सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने मनाया

Thu, 17 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 17 Dec 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाराकोट बीडीसी की बैठक शुरू होते ही जनप्रतिनिधियों ने पिछली बैठक में उठे मुद्दों पर कोई कार्रवाई न होने पर बैठक के बायकाट का निर्णय लिया, लेकिन ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा के समझाने के बाद प्रतिनिधि बैठक के लिए राजी हुए और सदन की कार्यवाही शुरू हो सकी। ब्लाक प्रमुख ने स्वीकार किया कि पिछली बैठक में उठाए मुद्दों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। सीडीओ एसएस पांगती ने कहा कि बीडीसी के प्रस्तावों को जिला योजना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


एडीओ संजय आर्या ने पिछली कार्यवाही का वाचन किया। मनोज सामंत, दीवान सिंह बिष्ट, गिरीश सिंह अधिकारी, नरेंद्र बिष्ट, सुनील वर्मा, राजू अधिकारी, ज्येष्ठ प्रमुख  रूपा गोस्वामी, कृष्ण सिंह, बल्देव प्रसाद, प्रकाश मेहता, भगवानदास जोशी  आदि तमाम सदस्यों ने समस्याएं उठाई। विधायक पूरन फर्त्याल ने प्राथमिक विद्यालय चामी का पोल शिफ्ट न किए जाने पर नाराजगी जताई। हाईडिल के एसडीओ एचएस सौन का कहना था कि पूरा सामान न मिलने से यह कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर ने बिजली विभाग के रूके कार्यों का ब्यौरा देने को कहा। सदस्यों ने चंपावत जिले में विभाग का भंडार डिवीजन खोलने की  मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि जिला पंचायत ने यहां के 40 प्रस्ताव जिला योजना में शामिल करने के लिए संस्तुति के साथ भेजे थे, उनमें कटौती कर दी गई है। प्रभारी जिलाधिकारी तथा सीडीओ ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डा.मंजीत सिंह ने एएनएम केंद्र के प्रस्ताव तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा शिविर लगाने की जानकारी दी। इस अवसर पर डीडीओ विवेक उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजू अधिकारी, पीएस अधिकारी समेत  विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

प्रभारी जिलाधिकारी जेएस राठौर ने बैठक में शामिल न होने वाले  अधिकारियों के प्रति कड़ा रूख अपनाते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। उनका कहना था कि बीडीसी ऐसा फोरम है, जहां ग्रामीण विकास का आाधरभूत ढांचा तैयार किया जाता है। अफसर नहीं पहुंचेंगे तो विकास कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed