फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Flower Dole fair was organized in the city

शहर में फूल डोल मेला आयोजित किया गया,

Wed, 16 Aug 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 16 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Flower Dole fair was organized in the city
चंपावत में श्रीकृष्ण की डोला यात्रा निकालते श्रद्घालु। - फोटो : अमर उजाला
..हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की उद्घोष के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय में आयोजित फूलडोल मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में नागनाथ और बालेश्वर महादेव मंदिर से भगवान कृष्ण के डोले की शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों भक्त इस डोले के साक्षी बने। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। 
विज्ञापन


नागनाथ में पुजारी कैलाश नाथ ने विधिवत मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना करवाई। मंदिर में सुबह से ही कृष्ण के डोले के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी। शाम होते-होते नागनाथ मंदिर से बालेश्वर मंदिर तक भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने शाम को श्रीकृष्ण के डोले को नागनाथ मंदिर से बालेश्वर मंदिर तक पहुंचाया। इस दौरान डोले के दर्शन के लिए आवासीय भवन की छतों और सड़क किनारे भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान बाजार में व्यावसायिक मेले का भी आयोजन किया गया। दूर-दूर से आए व्यापारियों ने बाजार से लेकर बालेश्वर और नागनाथ तक जगह-जगह दुकानें सजाए रखी। मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में रामलीला कमेटी अध्यक्ष भगवत शरण राय, विकास साह, मुक्तेश पचौली, चंद्र सिंह वर्मा, अशोक वर्मा आदि ने सहयोग दिया। सीओ पीएस कफलिया के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed