{"_id":"65d0ea21ae1319de8f0a0a4a","slug":"flood-protection-work-will-start-in-sailanigoth-and-khetkheda-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-102128-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सैलानीगोठ और खेतखेड़ा में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सैलानीगोठ और खेतखेड़ा में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू होगा
Sat, 17 Feb 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में शारदा नदी से बरसात के मौसम में भू कटाव और बाढ़ से सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि खेतखेड़ा और सैलानीगोठ की बाढ़ सुरक्षा के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है। धन स्वीकृति की प्रतीक्षा में टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
बता दें कि खेतखेड़ा और सैलानीगोठ में शारदा बरसात में कहर बरपा रही है। बाढ़ और भू कटाव से सुरक्षा की मांग निरंतर उठ रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 243 में बाढ़ सुरक्षा योजना में खेतखेड़ा में शारदा नदी से सुरक्षा के लिए 31.3398 करोड़ रुपये और शारदा नदी की बाढ़ सुरक्षा से सैलानीगोठ की सुरक्षा के लिए भी 31.2817 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की गई और शासन को भेजी गई है। संवाद