फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five thousand of devotees reached to Maa Poornagiri Dham

पूर्णागिरि मेला : पांच हजार भक्तों ने किए देवी मां के दर्शन 

Tue, 07 May 2019 11:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Tue, 07 May 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
Five thousand of devotees reached to Maa Poornagiri Dham
मां पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन को लगी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। मंगलवार को यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने से श्रद्धालुओं की आमद कम हुई। वहीं पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालुओं की आमद से मेले में रौनक बनी रही। करीब पांच हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। 

विज्ञापन


राज्य के प्रमुख बड़े धार्मिक मेलों में शामिल मां पूर्णागिरि धाम के मेले की शुरूआत से ही हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह तक बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई थी। सोमवार को लखनऊ, सीतापुर, राय बरेेली, अमेठी, मोहनलाल गंज, गौंडा, बांदा, फतेहपुर, बहराइच, बाराबंकी समेत यूपी के 14 लोकसभा क्षेत्र में मतदान होने से मेले की रौनक पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


बुधवार से फिर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बता दें कि मां के दरबार में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि यूपी में मतदान से मेले की रौनक पर असर पड़ा है लेकिन मंगलवार को नेपाल से काफी श्रद्धालु देवी मां के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण सुबह-शाम के ठंडे मौसम में श्रद्धालुओं की आवाजाही अधिक हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed