फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five people caught fraudulently availing old age and widow pension benefits

Champawat News: पांच लोग फर्जी तरीके से वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का लाभ लेते पकड़े

Fri, 06 Feb 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 06 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Five people caught fraudulently availing old age and widow pension benefits
चंपावत। समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का पांच लोग जिले में फर्जी तरीके से लाभ लेते हुए पाए गए हैं। सभी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होकर वृद्धावस्था और विधवा पेंशन का लाभ ले रहे थे। इनकी पेंशन पर रोक लगाने के साथ ही इनसे वसूली करने की तैयारी विभाग कर रहा है। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक कैग की डाटा विश्लेषण और क्राॅस वेरिफिकेशन प्रक्रिया में दोहरी पेंशन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

प्रदेश में 1,377 सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद वृद्धावस्था और एक महिला विधवा पेंशन का लाभ लेते पाए गए हैं। चंपावत जिले में पांच सेवानिवृत्त कर्मचारी वृद्धावस्था और एक विधवा पेंशन योजना का दोहरा लाभ उठा रहे थे। इनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है जबकि तीन लोग जीवित हैं। शासन के निर्देश पर सभी की पेंशन रोक दी गई है। मामले की जांच करने के साथ ही वसूली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पूरे मामले की जानकारी डीएम मनीष कुमार के माध्यम से शासन को भेजी गई है। चंपावत जिले में वर्तमान में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग और परित्यक्ता पेंशनरों करीब 27 हजार से अधिक हैं। इसमें 17,000 से अधिक वृद्धावस्था पेंशनर हैं। 7,400 से अधिक विधवा और 2,700 से अधिक दिव्यांग पेंशनर्स हैं।
विज्ञापन

कोट

चंपावत जिले में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त पांच लोग वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजना का लाभ ले रहे थे। फर्जीवाड़े में लिप्त लोगों की जानकारी शासन को भेज दी है। फर्जीवाड़े में शामिल दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे लोगों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। - विपिन बिष्ट, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed