फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard attacked a woman who had come to collect grass in the field with her friends in almora

Leopard Attack: एक मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही महिला, खेत में घास लेने पहुंची थी खीमा; फिर ऐसे बची जान

Mon, 01 Jul 2024 02:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Jul 2024 02:43 PM IST
सार

द्वाराहाट में दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के पास ही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। संयोग से उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Leopard attacked a woman who had come to collect grass in the field with her friends in almora
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

द्वाराहाट में दिनदहाड़े तेंदुए ने घर के पास ही एक महिला पर हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। संयोग से उसकी जान बच गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तल्ली तुमड़ी निवासी खीमा देवी (34) रविवार सुबह 10 बजे के करीब अपनी साथियों के साथ घर के पास ही खेतों में घास लेने पहुंची। घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर साथी महिलाओं ने भी शोर मचाया। एक मिनट तक चले संघर्ष के बाद तेंदुआ भाग गया और उसकी जान बच गई। तेंदुए ने अपने नाखूनों से महिला के शरीर पर गहरे घाव कर दिए। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त की। घायल को 5000 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। घटना से डरे ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Almora: व्यापारी की कनपटी पर ताना तमंचा...फिर पीटा, नगर में तोड़फोड़ कर मचाया उत्पात; युवकों ने फैलाइ अराजकता

जंगलों में आग के बाद आबादी का रुख करने लगे वन्यजीव
बीते दिनों जंगलों में लगी आग ने लोगों के साथ ही वन्यजीवों का जीवन प्रभावित किया है। वन विभाग भी मानता है कि जंगलों में आग लगने के बाद कई वन्यजीव और पक्षी मारे गए हैं। जो बचे हैं उनके सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है और वह जंगलों से निकलकर आबादी की तरफ पलायन कर रहे हैं।

अल्मोड़ा और रानीखेत नगर में पहुंचने लगे तेंदुए
पिछले दिनों अल्मोड़ा नगर के पास पर्यटन विभाग के टीआरसी के पास तेंदुए ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। रानीखेत नगर के बीचोबीच छावनी परिषद के कार्यालय में भी तेंदुआ आ धमका। अन्य जगहों पर भी आबादी के नजदीक हर दिन तेंदुए की सक्रियता सामने आ रही है।



सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को आर्थिक सहायता दी गई है। टीम क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी, इसके बाद ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
-मदन लाल, रेंजर, द्वाराहाट।

जंगलों में लगी आग के बाद वन्यजीव आबादी की तरफ पलायन कर रहे हैं। आबादी के नजदीक उन्हें रहने की आदत हुई और आसानी से भोजन मिला तो खतरा बढ़ सकता है। उम्मीद है बारिश के बाद वन्यजीव जंगलों का रुख करेंगे।
-हेम चंद्र गहतोड़ी, डीएफओ, सिविल सोयम, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed