फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five Days Of Ashdhi Vaireth Festival In Suni, Bishung

सुंई, बिशुंग में पांच दिनी आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव शुरू

Thu, 03 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 03 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five Days Of Ashdhi Vaireth Festival In Suni, Bishung
वायुरथ महोत्सव में निकली मनोकामना कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग का पांच दिनी आषाढ़ी वायुरथ महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक पूरन फर्त्याल, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और आईटीबीपी केे कमांडेंट सुभाष यादव ने दीप जलाकर महोत्सव का शुभारंभ किया।

उनका कहना था कि महोत्सव के जरिये क्षेत्र की पहचान होती है। महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप देनेे और पूर्वजों की विरासत को संजोने में सुंई, बिशुंग के लोगों द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम चौबे की अध्यक्षता और सचिन जोशी के संचालन में आयोजित महोत्सव में मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण दत्त चौबे, दीपांशु पुजारी, हेम चंद्र जोशी के साथ चार द्योली के देवडांगरों ने आशीर्वाद देकर कार्यक्रमों की शुरुआत की। मूल नक्षत्र के अनुसार 5.45 बजे मां भगवती मंदिर से आदित्य महादेव मंदिर तक गुप्त प्यौला एवं मनोकामना कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में आंचलिक परिधान में महिलाएं एवं बालिकाएं भी शामिल हुईं। आयोजन समिति की ओर से सचिव भुवन चौबे ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। आयोजन में सुनील चौबे, मदन पुजारी, गौरव डुंगरिया, प्रेम चौबे, कै.कालू सिंह करायत, हयात सिंह माहरा, मनीष खर्कवाल, नवीन चौबे, पीतांबर चौबे, ग्राम प्रधान अमिता चौबे आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्ष चौबे ने बताया कि यह महोत्सव सात अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव में आज
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, इनामी वॉलीबाल प्रतियोगिता, कैरम, निबंध, चैस और सुलेख प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का उद्घाटन होगा। सायंकालीन संध्या में पिथौरागढ़ से आए हेमराज बिष्ट एवं कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed