{"_id":"60f47d278ebc3e6d517925d5","slug":"first-online-examination-center-opened-in-champawat-district-champawat-news-hld431634875","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले में खुला पहला ऑनलाइन परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले में खुला पहला ऑनलाइन परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंपावत जिला मुख्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के लिए पहली बार ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खुल गया है। ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खुलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में लगे युवाओं को बड़ी राहत मिली है। उन्हें परीक्षाएं देने के लिए अब हल्द्वानी और देहरादून आदि शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
मार्च 2020 के बाद कोरोना के कारण प्रदेश में वन दरोगा, वीडीओ, समूह ग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत अन्य संस्थाओं की ओर से आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। अब नौकरी के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं का आयोजन किया जाने लगा है। चंपावत जिले में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से मान्यता प्राप्त कोई भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने के लिए हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून आदि नगरों की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
अब यह दिक्कत दूर हो गई है। जिला मुख्यालय के छतार वार्ड में एनएसआईटी संस्था की ओर से गोलज्यू ऑनलाइन इक्जामिनेशन सेंटर का संचालन शुरू कर दिया गया है। संस्था के निदेशक मंडल के प्रवीन कुमार और रवि ने बताया कि चंपावत में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खुलने से स्थानीय युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उनका आने-जाने और बाहर रहने का खर्चा आदि भी बच सकेगा।
विज्ञापन
एक समय में अधिकतम 250 अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑनलाइन परीक्षा
चंपावत। जिला मुख्यालय में पहली बार खुले ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में एक समय में अधिकतम 250 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। केंद्र में परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा का आयोजन एक बजे से शाम चार बजे तक होगा।
केंद्र में शुरू हो चुकी वन दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा
चंपावत। मुख्यालय में पहली बार खुले ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में बीते शुक्रवार से वन विभाग की वन दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा शुरू हो चुकी है। केंद्र में करीब नौ दिनों तक चलने वाली ऑनलाइन परीक्षा में ढाई हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी है।