फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   First LPG agency opened in Chadapitta of Ladhia Ghati

लधियाघाटी के चौड़ापित्ता में खुली पहली रसोई गैस एजेंसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
First LPG agency opened in Chadapitta of Ladhia Ghati
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड पाटी के लधिया घाटी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से गैस एजेंसी की मांग पूरी हो गई है। रीठासाहिब चौड़ापित्ता में मां नंदा इंडेन गैस एजेंसी का शुभारंभ हो गया है। गैस एजेंसी खुलने से घाटी क्षेत्र के लोगों को लोहाघाट, चंपावत, देवीधुरा की दौड़ लगाने से निजात मिलेगी। पंडित सुभाष चंद्र जोशी ने विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि साक्षी फाउंडेशन के प्रेम सुगंध महाराज ने फीता काटकर गैस एजेंसी का शुभारंभ किया। गैस एजेंसी संचालक भोला सिंह बोहरा ने बताया कि गैस एजेंसी की क्षमता तीन हजार किलो है। शुभारंभ मौके पर पहला कनेक्शन खरही की रेखा रावत तथा दूसरा कनेक्शन मछियाड़ के प्रकाश बडेला को दिया गया। लधिया घाटी में गैस एजेंसी न होने के चलते क्षेत्रीय लोगों को गैस सिलिंडर रिफिलिंग व नए कनेक्शन के लिए लोहाघाट, चंपावत की, देवीधुरा 60 से 70 किमी. की दौड़ लगानी पड़ती थी। जिससे उनका समय व काफी धन खर्च होता था। लोगों का कहना है कि लधिया घाटी में दो-तीन महीने में गैस का वाहन आता था, लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस मौके पर चंचल सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह मेहता, कुंदन बोहरा, प्रकाश गोस्वामी, खुशाल राम, गणेश राम, मदन राम, नरेश राम, भगवान कुंवर, सुरेश बोहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed