फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire in the forest of Joumel

जौलमेल के जंगल में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire in the forest of Joumel
पाटी के जौलामेल के जंगल में लगी आग। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र के कई जंगल आग से धधक रहे हैं। यहां जौलामेल के चीड़ के जंगल के एक हिस्से में मंगलवार की रात एकाएक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जौलामेल के जंगल में लगी आग तेजी से बड़े हिस्से में फैल गई। नागरिकों ने फौरन वन विभाग को आग लगने की जानकारी देते हुए बुझाने की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों और विभागीय प्रयास के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पाया जा सका। अलबत्ता इस दौरान करीब एक हेक्टेयर वन संपदा के नुकसान का अंदेशा लगाया गया है। बता दें कि इस बार दावाग्नि सीजन के करीब एक माह में ही दस घटनाओं में करीब छह हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed