{"_id":"621bd48aeb8fdb4d7141b5fc","slug":"fire-in-lohaghat-house-champawat-news-hld454987144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से खाक हुआ दोमंजिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से खाक हुआ दोमंजिला मकान
विज्ञापन
लोहाघाट के प्रेमनगरपाटन में आग से जला मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। शहर से करीब दो किमी दूर प्रेमनगर पाटन में आग लगने से दोमंजिला मकान जल गया। मकान में रह रहे लोगों ने जैसे-तैसे भागकर जान बचाई। आग लगने से भवन स्वामी को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्ट्या आग लगने की वजह शॉर्टसर्किट बताई जा रही है।
प्रेमनगर पाटन निवासी रोशन लाल पुत्र हरीश राम के मकान में रविवार सुबह आग लग गई। तेजी से आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने का पता चलते ही मकान के भीतर से भागकर किसी तरह जान बचाई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच आग बुझाना शुरू किया। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भवन के भीतर का सारा सामान जल गया। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि घटना में करीब सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। क्षति का समग्र आकलन कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार ने अन्यत्र शरण ली है। वहीं प्रशासन की ओर से खाद्यान्न, बिस्तर की व्यवस्था की गई है। पीड़ित रोशन अपने पांच बच्चों, पत्नी, मां के साथ पाटन में रहता है। माली हालत भी ठीक नहीं है। ग्रामीण मोहन पाटनी, प्रकाश बोहरा, प्रकाश राम, कमल टम्टा, अजय टम्टा, सुनील टम्टा, नरेश कुमार, ओमप्रकाश आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
2021 से अब तक की आग की प्रमुख घटनाएं
6 फरवरी 2021 : गड्यूड़ा गांव में दोमंजिला मकान जला, सात लाख का नुकसान।
28 फरवरी 2021 : नौमाना गांव में आग लगने से झुलसी बालिका।
3 मार्च 2021 : जंगल की आग से पीपलढींग गांव में जला दिया मकान, नौ मवेशी जिंदा जले : घरेलू सामान सहित पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान।
15 मार्च 2021 : लोहाघाट में आग लगने से टेंट हाउस का लाखों रुपये का सामान स्वाहा।
1 अप्रैल 2021 : खेत में लगाई आग से परेवा में पुराना मकान जला।
5 नवंबर 2021 : चौड़ाकोट में गैस सिलिंडर में लगी आग में 40 हजार की नकदी सहित कई लाख का सामान जला।
10 दिसंबर 2021 : लोहाघाट के मीना बाजार चौक में सराफा व्यापारी की दुकान में भड़की आग।
12 दिसंबर 2021 : कुलियालगांव में गोशाला में लगी आग में जिंदा जली पांच साल की मासूम।