{"_id":"644d56076b66fd865207a047","slug":"fire-in-jungle-in-amori-champawat-news-c-8-1-126268-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: अमोड़ी के पास के जंगल में धधकी आग, इस माह पांच घटनाओं में दो हेक्टेयर वन क्षेत्र हो चुका प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: अमोड़ी के पास के जंगल में धधकी आग, इस माह पांच घटनाओं में दो हेक्टेयर वन क्षेत्र हो चुका प्रभावित
Mon, 01 May 2023 06:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 01 May 2023 06:11 PM IST
सार
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस माह जंगल में आग लगने की पांच घटनाओं में दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। आग से बचाव के लिए सभी रेंज क्षेत्र और क्रू स्टेशन को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन
जंगल में आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमोड़ी के आसपास के जंगल में आग धधक गई। इससे आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक धुआं रहा। वन विभाग ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग पर समय रहते नियंत्रण करने से बड़ा नुकसान बच गया। शनिवार को चंपावत से 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी क्षेत्र के जंगल में आग लगने से आसपास का जंगल प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: बारिश के चलते सोनप्रयाग में रोके केदारनाथ तीर्थयात्री, गंगोत्री-यमुनोत्री में भी बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस माह जंगल में आग लगने की पांच घटनाओं में दो हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। डीएफओ आरसी कांडपाल का कहना है कि आग से बचाव के लिए सभी रेंज क्षेत्र और क्रू स्टेशन को मुस्तैद किया गया है।
विज्ञापन