{"_id":"66b30bcf8f2e609c7b0d9059","slug":"fire-broke-out-in-a-house-due-to-short-circuit-in-champawat-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में लगी आग, तड़के तीन बजे धूं-धूं कर जलने लगा घर; ऐसे पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शॉर्ट सर्किट की वजह से मकान में लगी आग, तड़के तीन बजे धूं-धूं कर जलने लगा घर; ऐसे पाया काबू
Wed, 07 Aug 2024 11:23 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 07 Aug 2024 11:23 AM IST
सार
चंपावत के पाटी ग्राम नोलिया गांव में जगत सिंह के मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग से घर धूं-धूं कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
चंपावत में एक मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंपावत के पाटी ग्राम नोलिया गांव में जगत सिंह के मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग से घर धूं-धूं कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा जरूरी सामान जलकर नष्ट गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल का लोकप्रिय पर्यटक स्थल बना इतिहास, दफन हो गई टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट; जानिए कैसे?
विज्ञापन
जगत सिंह, दीपक नौलिया, केसर सिंह नौलिया, दुर्गा सिंह, राम सिंह, गंगा सिंह आदि ने आग बुझाने में मदद की। प्रधान प्रतिनिधि कैलाश सिंह गैड़ा ने प्रशासन को घटना की सूचना दे दी है। आग बुधवार तड़के तीन बजे लगनी की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन