{"_id":"5bfd73dfbdec2241454bb90b","slug":"financial-assistance-for-chemistry-laboratory","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लिए दी आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लिए दी आर्थिक मदद
ब्यूरो् /अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
बनबसा बंगाली बस्ती के सोलर किट लाभार्थी आयोजकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की सामाजिक संस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजूकेशन की ओर से शारदा इंटर कॉलेज के बच्चों को सफलता के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बनबसा राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने किया। इस दौरान इंटर कॉलेज में अध्ययनरत निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को सहयोग दिया गया।
विद्यालय के प्रबंधक शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) के एसडीओ बृजेश मौर्य की अध्यक्षता और शिक्षक मनमोहन गोस्वामी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विद्यागुरु चेरिटेबल संस्था के अमर चंद ने छात्र-छात्राओं को जीवन में सफलता हासिल करने के आसान तरीके समझाए। लीड फाउंडेशन की सहयोगी संस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजूकेशन के संयोजक कैलाश उदय चंद ने शारदा इंटर कॉलेज के निर्धन वर्ग के 11 छात्र-छात्राओं को किताबें, यूनिफार्म, स्वेटर, जूते बांटने के अलावा उनकी फीस के लिए स्कूल को दस हजार रुपये की राशि भेंट की। संस्था के सहयोगी गोकुल सोराड़ी ने रसायन विज्ञान लैब के लिए 45 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। मुख्य अतिथि ने स्कूल के निर्धन वर्ग के तीन छात्र-छात्राओं के लिए वर्ष भर की फीस का भुगतान किया।
बता दें कि शारदा इंटर कॉलेज में 80 प्रतिशत से अधिक छात्र संख्या एससी, एसटी और पिछड़े वर्ग की है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. जनक चंद, उदय चंद, अभिनव चंद, प्रयाग अनाथ आश्रम के संदीप, डॉ. दिनेश कुमार, महेंद्र कुमार, शोएब खान, इंदू मेहता आदि थे।