फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   fighter Havaldar Dil Bahadur Chand passed away in Banbasa

चंपावत: बनबसा के गौरव सेनानी हवलदार दिल बहादुर चंद का निधन; तीन युद्धों में निभाई थी अहम भूमिका

Tue, 27 Oct 2026 04:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Tue, 27 Oct 2026 04:43 PM IST
सार

बनबसा के भजनपुर निवासी 94 वर्षीय हवलदार दिल बहादुर चंद, जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की रक्षा की, का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। पूर्व सैनिकों और क्षेत्रवासियों ने शोक व्यक्त किया है।


 

विज्ञापन
fighter Havaldar Dil Bahadur Chand passed away in Banbasa
हवलदार दिल बहादुर चंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनबसा में भजनपुर निवासी हवलदार दिल बहादुर चंद का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध और वर्ष 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध में हिस्सा लेकर देश की रक्षा में योगदान दिया था। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। वह गौरव सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक भी थे। उनके निधन पर पूर्व सैनिकों और क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

विज्ञापन

दिवंगत दिल बहादुर चंद भारतीय सेना के आर्मी सर्विस कोर (एएससी) में 24 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तीन युद्धों में भाग लेने के अलावा उन्होंने मिजोरम और नागालैंड में विद्रोह विरोधी अभियानों तथा जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक में भी योगदान दिया था।

विज्ञापन

उनका परिवार भी देश सेवा से जुड़ा रहा है। उनके बड़े पुत्र सार्जेंट ईश्वर चंद भारतीय वायु सेना में सेवाएं देते हुए शहीद हो गए थे। छोटे पुत्र कैप्टन गगन चंद रजवार भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कोर से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में राममूर्ति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव सेनानी कल्याण समिति के सदस्यों ने दिवंगत हवलदार को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट और पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व सैनिक पुष्कर दत्त कापड़ी सहित कई पूर्व सैनिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

चंपावत: बनबसा के गौरव सेनानी हवलदार दिल बहादुर चंद का निधन; तीन युद्धों में निभाई थी अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed