फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Festival of Admission in Champawat

जीजीआईसी व शारदा इंटर कॉलेज में प्रवेशोत्सव मनाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Festival of Admission in Champawat
राउमावि छीनीगोठ में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला पुलिस अधिकार? - फोटो : TANAKPUR
लोहाघाट/बनबसा/पाटी/टनकपुर। चंपावत जिले के कई स्कूलों में बुधवार को प्रवेशोत्सव और स्वागतोत्सव आयोजित किया गया। नवप्रवेशार्थी छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम प्रस्तुत कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन

लोहाघाट के राजकीय जूनियर हाईस्कूल खीड़ी पोखरी में 40 छात्र-छात्राओं का स्वागत हुआ। वहां जैमती देवी, सावित्री ढेक, दीपशिखा छिमवाल, पूरन गिरी, शेर नाथ, राकेश गिरी आदि रहे। बाराकोट के जूनियर हाईस्कूल फरतोला में 17 नौनिहालों ने प्रवेश लिया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक अर्जुन नाथ की देखरेख और एसएमसी अध्यक्ष हीरा देवी की अध्यक्षता में डीईओ बेसिक सत्यनारायण ने नौनिहालों का स्वागत किया। इस दौरान यहां कैलाश नाथ गोस्वामी, शिक्षक रमेश जोशी, दयाकिशन तिवारी, सुनील वर्मा, कविता वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी में प्रधानाचार्या गीता चंद की अध्यक्षता में वरिष्ठ शिक्षिका कल्पना धामी ने संचालन किया। शारदा इंटर कॉलेज में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद और मुनीर खान ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक मनमोहन गोस्वामी ने संचालन किया। वहां शिक्षक सोएब खान, दिनेश चंद, प्रीति चंद, निर्मला कापड़ी, मंजू आर्य, अंजली पाल आदि ने सहयोग दिया।
प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा में ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद, अध्यापिका भागीरथी चंद, चामू चंद, देवकी देवी, पुष्पा देवी आदि ने बच्चों का स्वागत किया। अटल उत्कृष्ट जीआईसी पाटी में प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने बताया कि जीआईसी पाटी को अटल उत्कृष्ट बनने से विद्यालय में 20 फीसदी प्रवेश बढ़े। 15 सितंबर तक विद्यालय में 106 नवीन प्रवेश हो चुके है।
स्व. पार्वती देवी छात्रवृत्ति के तहत 2020-21 में हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुरेश भट्ट ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, दीपक भट्ट, चंद्रकांत गहतोड़ी, हेम शर्मा आदि रहे।
टनकपुर के महात्मा गांधी आदर्श जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय, लाला रामरतन भगवत सरन अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी, टीएसएस आरजेएसआर राधेहरि जीआईसी में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार और विधायक प्रतिनिधि हरीश भट्ट ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। वहां प्रधानाचार्य देवी दत्त जोशी, शिक्षक जोगेंदर चंद, सभासद योगेश पांडेय, कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, पूजा टम्टा आदि थे।
छीनीगोठ हाईस्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने किया। महिला पुलिस अधिकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी मंजू पांडेय ने मानव तस्करी के प्रति सजग किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बेचन यादव, शिक्षक त्रिलोचन जोशी, पीटीए अध्यक्ष रेखा देवी, पल्लव जोशी, उमेश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि थे। जीजीआईसी में बीईओ अंशुल बिष्ट, प्रधानाचार्या हौंसिला सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य आरएस राजपूत, पीटीए अध्यक्ष राजेश कुमार आदि थे।
जिले के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया प्रवेशोत्सव
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। केएनयू जीआईसी में बुधवार को प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल ने छात्र-छात्राओं को राजकीय विद्यालयों में अध्ययन और अध्यापन की विशेषताएं बताईं। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र जोशी ने लोगों से स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए अन्य को प्रेरित करने की अपील की। मुनस्यारी जीआईसी में प्रवेशोत्सव में 90 छात्रों ने प्रवेश लिया।

मुख्य अतिथि उपखंड शिक्षाधिकारी हेम चंद्र कश्यप ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अभिभावकों और बच्चों का रुझान बढ़ रहा है। वहां प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र बोरा, हरीश नाथ, शिब्बू कुमार, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश गोस्वामी, हरीश जोशी आदि थे। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में भी प्रवेशोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed