{"_id":"679e6b01600cfc72b40344e4","slug":"female-leopard-found-injured-near-singda-village-later-died-champawat-news-c-229-1-shld1019-119287-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सिंगदा गांव के पास घायल मिली मादा तेंदुआ, बाद में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सिंगदा गांव के पास घायल मिली मादा तेंदुआ, बाद में दम तोड़ा
Sun, 02 Feb 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के सिंगदा गांव के पास तेंदुआ घायल अवस्था में मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल के सहारे उसे पकड़कर लीसा डिपो लेकर पहुंची, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पशु चिकित्सक ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया और बाद में शव जला दिया। वहीं बीते दिनों क्षेत्र में एक तेंदुआ तारबाड़ में फंस गया था जिसे रेस्क्यू कर बचाया गया।
जानकारी के अनुसार सिंगदा गांव के मार्ग पर शनिवार सुबह कुछ लोगों ने तेंदुए को बैठे देखा। इस पर उसे देखने के लिए ग्रामीणों भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेंदुआ काफी समय तक एक ही जगह बैठा था। इससे उसके बीमार होने का अनुमान लगाया जा रहा था। कहा कि तेंदुआ ठीक से चल भी नहीं पा रहा था।
सूचना पर काली कुमाऊं वन क्षेत्र के रेंजर राजेश जोशी टीम के साथ पहुंचे। रेंजर ने बताया कि तेंदुए को जाल के सहारे पकड़कर उसे लीसा डिपो तक लाया गया जहां कुछ देर बाद तेंदुए ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे बाराकोट के पशु चिकित्साधिकारी टीपी यादव ने तेंदुए का पोस्टमार्टम किया। बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब नौ साल होगी और वह बीमार होने के चलते गिरकर घायल हो गई थी। इससे उसे खाने में परेशानी हुई होंगी। तेंदुए के शव को अधिकारियों की उपस्थिति में जला कर नष्ट कर दिया है।
कोट
मादा तेंदुए के पिछले हिस्से में काफी चोट थी। उसकी चोट को देखकर अंदेशा है कि वह कहीं ऊंचाई से गिरकर चोटिल हुई होगी। पंजे और नाखून भी घिस चुके थे। पशु चिकित्सकों की टीम के आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। - नवीन पंत, डीएफओ
सूचना मिलने के ढाई घंटे बाद मौत
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के सिंगदा गांव के पास मिले बीमार मादा तेंदुए की मौत ढाई घंटे बाद हुई। वन विभाग को सुबह साढ़े छह बजे लोगों ने सूचना दी। इसके बाद टीम ने मौके पर जाकर करीब आठ बजे उसे रेस्क्यू किया और लीसा डिपो लेकर पहुंची। इसके कुछ देर बाद मादा तेंदुए की मौत हो गई।