Tanakpur News: छात्र की हत्या की आशंका जताई, खुलासे की मांग; परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
11वीं के छात्र अमोश मैसी का खून से सना शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सोमवार को मृतक छात्र के पिता जेम्स मैसी ने सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टनकपुर में 11वीं के छात्र अमोश मैसी का खून से सना शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सोमवार को मृतक छात्र के पिता जेम्स मैसी ने सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने कोतवाली में एसएसआई से भी मिलकर जल्द खुलासे की मांग उठाई।
शनिवार की शाम घर से निकला वार्ड संख्या 11 निवासी छात्र अमोश मैसी (17) का हाईवे पर बिचई के पास सड़क किनारे खून से सना शव मिला था। इससे परिजनों में कोहराम और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। एसपी अजय गणपति ने भी जानकारी ली थी। इस मामले में दूसरे दिन भी पुलिस की जांच जारी रही। सोमवार को मृतक छात्र अमोश मैसी के माता-पिता के साथ कई लोग सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि सड़क किनारे अमोश का शव मिला। इसमें परिवार जनों और वार्डवासियों ने छात्र की हत्या की आशंका जताई है।
ये पढ़ें- Rudrapur News: वन कर्मियों पर फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, बंदूक और चार कारतूस बरामद
विधायक प्रतिनिधि रजवार ने परिजनों की हर संभव मदद और मामले के जल्द खुलासे के लिए एसपी और सीओ से फोन पर वार्ता की। ज्ञापन देने वालों में मृतक छात्र के पिता जेम्स, विनोद सिंह बिष्ट, ऋषिकेश उपाध्याय, सुनीता, मंजू, रजनी, दीपक, रोबिन, सदीप लारेंस आदि शामिल रहे। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में पहुंचकर एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा से वार्ता की और जल्द खुलासे की मांग उठाई। एसएसआई ने परिजनों को उचित जांच का भरोसा दिलाया।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी: एसएसआई
छात्र अमोश मैसी का खून से सना शव हाईवे किनारे मिलने के मामले में पुलिस की दूसरे दिन भी जांच जारी रही। एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। छात्र के एक लड़की के साथ स्कूटी से घर से निकलने की बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में इसका भी खुलासा हो सकेगा। पीएम रिपोर्ट आने और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।