फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farres are offered to the goddess after the vow is fulfilled.

हर मन्नत होगी यहां पूरी: देवी को अर्पित किए जाते हैं फर्रे, ढाल का करते हैं काम, बेहद अनोखी है ये परंपरा

Wed, 30 Aug 2023 10:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवीधुरा/पाटी (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवीधुरा/पाटी (चंपावत) Updated Wed, 30 Aug 2023 10:51 AM IST
सार

मां बाराही धाम के मेले में सोमवार रात से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने दीप जलाकर किया। पहले दिन महामंडलेश्वर गोली बिरगुल की टीम ने मां बाराही का पूजन किया।

विज्ञापन
Farres are offered to the goddess after the vow is fulfilled.
मन्नत पूरा होने पर देवीधुरा में मां बाराही देवी को अर्पित किया फर्रा। संवाद

विस्तार

मां बाराही धाम देवीधुरा में मन्नत पूरी होने पर फर्रें चढ़ाए जाते हैं। 27 अगस्त से शुरू देवीधुरा के बगवाली मेले में तीन दिन में 21 फर्रें चढ़ाए जा चुके हैं। बगवाल के दिन यानी 31 अगस्त तक अभी कई और फर्रे चढ़ाए जाएंगे। बांस के रिंगाल से बनाए जाने वाले फर्रों का निर्माण मुख्य रूप से नैनीताल जिले के सुनी गांव के लोग करते हैं।

विज्ञापन


थाली के आकार से लेकर बड़े आकार के फर्रे बनाए जाते हैं। और लागत भी ढाई हजार से 18 हजार रुपये तक होती है। पीठाचार्य पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी का कहना है कि मन्नत पूरी होने पर बाराही देवी को इन्हीं फर्रों को समर्पित करने की परंपरा है। ये फर्रें फल-फूल से खेली जाने वाली बगवाल में बचाव के लिए ढाल का काम भी करते हैं। मंगलवार को सालम जैंती निवासी धरम सिंह ने मां बाराही देवी को फर्रे चढ़ाए।
विज्ञापन


चारों खामों ने किए धार्मिक अनुष्ठान
देवीधुरा में मंगलवार को विभिन्न अनुष्ठानों के साथ पूजन हुआ। पीठाचार्य पंडित कीर्तिबल्लभ जोशी के मंत्रोच्चार में सुबह छह बजे से चार खाम और सात थोक सहित पुजारियों ने पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठान में लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह, गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, विमल बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह, वालिक खाम के बद्री सिंह, महादेव पुजारी, महेश चंद्र आदि मौजूद थे। वहीं युवा मुख्य मंदिर को फूलों से सजा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देवी वाराही तेरी जै जै कारा....
मां बाराही धाम के मेले में सोमवार रात से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गए। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने दीप जलाकर किया। पहले दिन महामंडलेश्वर गोली बिरगुल की टीम ने मां बाराही का पूजन करते हुए देवी बाराही तेरी जै-जैकारा..., जय मैया दुर्गा भवानी..., बाराही भजन और पर्यावरण संरक्षण के लिए नाटक सहित विविधता भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। टीम में दल नायक रमेश टम्टा, सोनी टम्टा, मीनाक्षी, गीता, ममता, विवेक, मनोज आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...प्राथमिक शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट में पांच को होगी सुनवाई, फैसले पर लाखों बेरोजगारों की नजर

शिविर में 22 लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बने
देवीधुरा मेले में मंगलवार को लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों की प्रमाणपत्र की दिक्कतों को दूर किया गया। 22 लोगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। 10 वृद्धावस्था और 6 दिव्यांग पेंशन बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 327 लोगों का परीक्षण किया। तीन महिलाओं को महालक्ष्मी किट, नौ लोगों के बिजली बिलों में सुधार किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, डीएसडब्लूओ आरएस सामंत, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. विनोद जोशी, डा. शौर्य सिंह, डॉ. गुरशरण कौर, डॉ. रितिका सिंह आदि मौजूद थे।

Uttarakhand
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed