फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers kept fast in Lohaghat

लोहाघाट में किसानों ने उपवास रखा

Wed, 05 Jul 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 05 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers kept fast in Lohaghat
लोहाघाट में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Farmers performing at Lohaghat

विज्ञापन
 कर्ज माफी की मांग को लेकर जिलेभर के किसानों ने तहसील परिसर में एक दिवसीय उपवास रखा। किसानों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मांगों के शीघ्र पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत के नेतृत्व में जिलेभर के किसानों ने तहसील परिसर पर ऋण माफी के लिए उपवास रखा। किसानों का कहना था कि राज्य सरकार को किसानों की कोई भी चिंता नहीं रह गई है। कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले किसानों से ऋण माफ करने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता पाने के बावजूद सरकार किसानों की सुध तक नहीं ली जा सकी है।
विज्ञापन


लगातार अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखे के कारण खेती को हो रहे भारी नुकसान के चलते किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। बैंक और लोगों से लिया गया कर्ज न चुका पाने के चलते प्रदेश के कई किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर हुए। किसानों ने सरकार से ऋण माफ करने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष चंद्र दत्त जोशी, कोषाध्यक्ष ललित मोहन खर्कवाल, एचडी पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय, विजय सिंह, भीम सिंह, सुरेश चंद्र, दलीप सिंह, हरक सिंह सहित कई किसान उपवास पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed