{"_id":"bbb72eb587779bf19609ec7e53d833c6","slug":"farmers-in-scientific-farming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Tue, 05 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक हेमेश खर्कवाल ने मंगलवार को कृषि रथों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व विकास भवन मुख्यालय में हुई किसान गोष्ठी में उन्होंने काश्तकारों को वैज्ञानिक तरीके से पारंपरिक खेती पर जोर दिया। किसानों को फलदार पेड़, चौड़ी पत्ती वाले चारा पेड़ों को उगाने की जरूरत बताई। किसानों को खेती से संबंधित किट भी दिए गए।
विज्ञापन
सीडीओ श्याम सुंदर पांगती ने किसानों को फसलों का बीमा कराने और किसान क्रेडिट कार्ड आवश्यक रूप से बनाने का सुझाव दिया। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि कृषि महोत्सव का उद्देश्य बीज, खाद, कृषि और उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना है। किसानों को जैविक खेती की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस भंडारी ने पशुओं का नियत समय पर टीकाकरण करने के साथ पशुपालन में आ रही समस्याओं के हल की जानकारी दी। जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी ने सब्जी, मसालों, फलों और मौनपालन से आय बढ़ाने के तरीके बताए। गोष्ठी में पाटी के एसडीएम जेएस राठौर, पीडी केएन तिवारी, डीडीओ विवेक उपाध्याय, वैज्ञानिक डा. एमपी सिंह, डा. वीके सिंह, डा. पीएस गंगवार, जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह सहित तमाम काश्तकार मौजूद थे।
विज्ञापन