फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmer initiatives to save crops

फसल बचाने को किसान ने की पहल

Mon, 20 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 20 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer initiatives to save crops
चंपावत में जंगली जानवरों से बचाने को लगाई तारबाड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसान भाइयों ने खुद पहल की है। उन्होंने पांच नाली जमीन का तारबाड़ और पुरानी धोतियों से घेराव किया है। इससे बंदर, सुअर गेहूं, आलू, प्याज, लहसुन, मेथी, मटर आदि फसलों और सब्जियों पर धावा नहीं बोल रहे हैं। उनका यह छोटा सा प्रयास कामयाब होता दिख रहा है। इसके लिए उन्होंने भले ही 3500 रुपए खर्च कर कंटीली तार खरीदी, लेकिन वो इस बात से खुश हैं कि उनकी फसल और सब्जियां सुरक्षित हैं।
शहर से लगे मादली के किसान देव सिंह खाती और वजीर सिंह खाती के पास 125 नाली खेती योग्य जमीन है। इसमें से वह वर्तमान में 60 नाली जमीन पर खेती करते हैं। शेष जमीन पर जानवरों के लिए घास उगाते हैं। किसान देब सिंह खाती कहते हैं कि उनकी अधिकतर जमीन बिखरी है। इसलिए घर के पास की एकमुश्त पांच नाली जमीन की ही घेराबंदी कर सके हैं। वे बताते हैं कि 15 साल पहले तक 125 नाली जमीन पर ही खेती करते थे, लेकिन जंगली जानवरों के आतंक से उन्होंने खेती करना कम कर दिया है।
विज्ञापन

किसान वजीर सिंह कहते हैं कि पहले की खेती और आज की खेती में बड़ा फर्क आ गया है। वे कहते हैं कि जब जंगली जानवरों की समस्या नहीं थी, तो साल भर के लिए अनाज पैदा कर लेते थे, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। उनका कहना है कि तब वो 400 किलो आलू का बीज लगाते थे। अब केवल 40 किलो ही आलू का बीज लगाते हैं। इसी तरह 200 किलो गेहूं और 80 किलो धान के बीज की बुवाई करते थे, लेकिन अब गेहूं उगाना भी कम कर दिया है, जबकि धान लगाना तो बिल्कुल ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed